
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल बैठक में की सहभागिता।
खंडवा। शुक्रवार को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सिंधी पंचायत भवन, खंडवा में आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक में जनजातीय गौरव दिवस (बिरसा मुंडा 150वीं जयंती) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सहभागिता की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान विधायक तनवे ने बिरसा मुंडा जी के योगदान, जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं तथा SIR अभियान की महत्वता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। विधायक श्रीमती तनवे ने बैठक में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हम सब जनजातिय गौरव दिवस के रूप मना कर उन्हें याद करें।
इन दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण विषय मतदाता नामावली विशेष गहन पुन: निरीक्षण (एस आई आर)अभियान चल रहा हे यह हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है कोई भी कार्यकर्ता एवं उसके परिवार का सदस्य मतदाता सूची से वंचित न रहे इस हेतु सक्रियता के साथ इस कार्य में वार्ड में घूम कर हमें सहयोग प्रदान करना है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे, पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, जनजातीय गौरव दिवस के संयोजक अनिमेष जोशी, रामसिंह रावत, SIR के खंडवा विधानसभा प्रभारी आशीष चटकले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे, प्रियांशु चौरे, भाजपा जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, सागर आरतानी, महेश चौधरी, भावेश बिल्लौरै दुर्गेश शर्मा सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।











