
जावर सिहाडा उद्हन सिंचाई योजना की प्रारंभिक शुरुआत बटन दबाकर विधायक कंचन तनवे द्वारा की गई।

खेतों में पानी पहुंचते ही किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान विधायक का माना आभार।
कार्यक्रम में विधायक ने स्वागत ना करवाते हुए अंत में दिल्ली में मृत आत्माओं के प्रति 2 मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खंडवा।। क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, बटन दबाते ही पहुंचा खेतों तक पानी, नर्मदे हर सिंगाजी महाराज के जय घोष के साथ विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बटन दबाकर योजना का शुभारंभ किया किसानों के खेत में पानी पहुंचते ही किसानों ने विधायकजी को फोन पर आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विधायक कंचन मुकेश तनवे को अपने खेतों में बुलाकर भी पूजन करवाया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किसानों को अपनी फसल के लिए मुख्य रूप से पानी बिजली और खाद यदि मिल जाए तो उसकी फसल मैं चार चांद लग जाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य योजना बनाकर किसानों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की जावर सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रारंभिक शुरुआत भगवान श्री गणेश के दिन बुधवार को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर मशीन के बटन को दबाकर शुरुआत की गई। नर्मदे हर सिंगाजी महाराज की जयघोष के साथ जल प्रभाव की शुरुआत में जिसका लाभ आज 10 ग्राम के किसानों को मिलना प्रारंभ हो गया है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आगामी सप्ताह से फतेहपुर ,गोहलारी, जामली,जावर केहलारी,पीपल कोटा सहेजला,तलवडिया रोहिणी, सुरगांव बंजारी,धनगांव सहित लगभग 3963.40 हेक्टर को सिंचाई का लाभ मिलेगा,इसी क्रम में अटूट भिकारी,बड़गांव भील बामनगांव भीला,भकराला बिजोरा भील,चीचली बुजुर्ग,दोंडवाड़ा डोरानी,कावेश्वर गोकुल गांव,कोलगांव लखंगाव,मथेला, पिपलियातार, पिपलिया सहित 10954 सेक्टर क्षेत्रफल क्षेत्र के किसानों को रवि सीजन फसल का लाभ मिलेगा, ज्ञात हो विगत सप्ताह खंडवा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने आकर खंडवा विधायक तनवे को किसानों ने आकर अपनी समस्या बताई विधायक ने कल शाम तत्काल योजना के प्रमुख को फ़ोन पर आज पानी चालू करने का निर्देश दिया। 432.81 करोड़ की लागत से बनी इस योजना से अब किसान तीन फसल लेंगे विधायक तनवे ने कहा की आज किसान के खेत में अब नर्मदा जल आएगा किसान के चेहरे पर मुस्कान आएगी अब किसान तीन फसल लेंगे किसान अब समृद्ध होगा उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता के लिए अंतिम सांस तक सेवा करूंगी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर, मुकेश तनवे, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,परमजीत सिंह नारंग,सतनाम सिंह होरा, हरीश सेन, गोपाल सिंह तोमर , प्रवक्ता सुनील जैन, राजपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौड़,पीयूष शर्मा,अनूप पटेल , कोमल दादा,दुर्गेश शर्मा, मुकेश पाल सहित क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसान राहुल मालवीय द्वारा फ़ोन पर विधायक जी को धन्यवाद देते हुए कहा के मेरे खेत में पानी पहुंच चुका है आपको साधुवाद। सुनील जैन ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में हुइ बम ब्लास्ट दुखद घटना हादसे के चलते मंच पर विधायक तनवे द्वारा मंच पर स्वागत नहीं करवाया गया। कार्यक्रम में 2 मिनट का मोन रखकर दिल्ली घटना में दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आभार जावर मंडल के महामंत्री दीपक राठौड़ ने माना।










