
दीपावली के पूर्व महापौर पार्षदों के साथ पहुंची घंटाघर क्षेत्र के बाजार मैं खरीदी के लिए।
मोदी जी के स्वदेशी अपनाएं अभियान को लेकर आम जन को संदेश देने के लिए दीपावली पर लगने वाली सामग्री खरीदी।
खंडवा।। जब हमारा देश आत्मनिर्भर होगा तभी विकसित होगा आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप सभी की सहभागिता आवश्यक हें। अगर हम सब मिलकर रेहडी पटरी वाले लघु और कुटीर उद्योगों में बनने वाले स्वदेशी सामान को खरीदेंगे तो निश्चित रूप से भारत जल्द ही आत्मनिर्भर बन जाएगा। यह बात नगर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव यादव ने बुधवार को पार्षदों के साथ घंटा घर पर दीपावली पर लगने वाली सामग्री खरीदते वक्त कही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को परिषद सम्मेलन समाप्त होने के पश्चात महापौर अमृता अमर यादव एम आई सी के सदस्य एवं पाषर्दगण मुंबई बाजार घंटाघर क्षेत्र में पहुंचे और दीपावली पर लगने वाली सामग्री दिए,
सजावट की सामग्री, झाड़ू वह अन्य सामग्री छोटे-छोटे दुकानदारों से खरीदी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश की बागडोर संभालने के बाद महात्मा गांधी द्वारा आजादी के आंदोलन के साथ शुरू किए गए स्वदेशी के नारे को बुलंद किया गया। प्रधानमंत्री जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने आजादी से पहले स्वदेशी का जो सपना देखा था, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उसे पूरा करने के लिए स्वदेशी अपनाने का अभियान चला रहे हैं। महापौर अमृता अमर यादव ने सभी शहर एवं जिले वासियों से कहा कि स्वदेशी सामान खरीदें, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। हमारे शहर के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी के अभियान को घर-घर तक पहुंचाना होगा।अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दें। हम जब भारत में बना सामान खरीदेंगे, तभी निर्यात कम होगा और भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। आप जब सामान खरीदने जाएं तो एक बार जरूर विचार करें कि जो सामान आप खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, क्या उसे बनाने में किसी भारतीय का पसीना बहा है या नहीं। क्या उस सामान को खरीदने से किसी गरीब रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाले का भला हो रहा या नहीं। अगर आप रेहड़ी-पटरी वाले, लघु और कुटीर उद्योगों में बनने वाले स्वदेशी सामानों को खरीदेंगे तो निश्चित रूप से भारत बहुत जल्दी ही आत्मनिर्भर बन जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर ने महिला दुकानदार साधना प्रजापति को दीपदिये और सामग्री का भुगतान ऑनलाइन किया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव के साथ परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, मेयर इन काउंसिल के सदस्य राजेश यादव,सोमनाथ काले, विक्की बावरे, अनिल वर्मा, आशीष चटकेले, पार्षद रोशनी गोलकर,मोनिका नीतीश बजाज, सीमा महेंद्र यादव, स्वर्णा धर्मेंद्र पालीवाल,सुनीता दीपक राठौड़, किरण प्रेम गोयल स्वाति सुधीर साक्कले, पवन गोस्वामी,प्रवक्ता सुनील जैन, प्रियांशु चौरे, रोहित मिश्रा, टीटू गौर, सोनू यादव साथ थे।









