ताज़ा ख़बरें

*स्व आशा जैन के देहदान पर गॉड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान*

खास खबर

*स्व आशा जैन के देहदान पर गॉड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान*

*लायन्स नेत्रदान एवं देहदान जनजागृति समिति के सहयोग से हुआ 19 वाँ देहदान*

खण्डवा।बुरहानपुर निवासी श्रीमती आशा जसराज जैन जी का 93 वर्ष की आयु में देवलोकगमन हो गया। उनकी पौत्र ललित जैन व जैन परिवार की सहमति एवं पौत्र उदय व नितिन बरड़िया की प्रेरणा से परिवार जनों ने माताजी की देह दान करने का निर्णय लिया।पूर्व में नितिन बहड़िया द्वारा अपनी भाभी रंजना बहड़िया का देहदान भी समिति के माध्यम से खण्डवा मेडिकल कॉलेज में करवाया था।पौत्र ललित जैन व नितिन बहड़िया ने लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जन जागृति समिति खण्डवा के संयोजक नारायण बाहेती से सम्पर्क किया। देहदान की प्रक्रिया के तहत नारायण बाहेती ने बुरहानपुर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार से फोन पर चर्चा कर देहदान के महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव द्वारा देहदान कर्ता के सम्मान में गॉड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की बात कही ।बुरहानपुर आरआई सुनील दीक्षित ने आदेशानुसार देहदान करता आशा जी जैन के निवास पर सशस्त्र सिपाहियों द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स नेत्रदान ,देहदान जनजागृति समिति के सदस्यों नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन ,नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले, अनिल बाहेती,घनश्याम वाधवा,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला, राजीव मालवीय,राजीव शर्मा,डॉ राधेश्याम पटेल,गांधीप्रसाद गदले,सुनील जैन, चंचल गुप्ता,लायन्स क्लब खण्डवा,लियो क्लब खण्डवा ,सक्षम संस्था खण्डवा,मेडिकल कालेज ,एम के आई बैंक ,दधीचि समिति के सहयोग से देहदान की कार्यवाही पूर्ण कर यह 19 वी मृत देह मेडिकल कालेज खण्डवा को दान की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देेहदान नेत्रदान का यह प्रकल्प काफी कठिन है लेकिन संस्था के संयोजक नारायण बाहेती के सफल प्रयासों से 17 मृत देह खण्डवा मेडिकल कालेज में व खण्डवा में मेडिकल कालेज खुलने के पूर्व 2 मृत देह इंदौर मेडिकल कालेज को दान की गई।मेडिकल कालेज खण्डवा के डीन संजय दादू, डॉ राजीव जोशी, डॉ विनित गुहिया,डॉ नितिन नाइक डॉक्टर्स,मेडिकल कालेज स्टॉफ व लायन्स नेत्रदान देहदान समिति सदस्यों, व गणमान्यजनों ने पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। नारायण बाहेती,गांधीप्रसाद गदले, सुनील जैन,अनिल बाहेती, राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा,शरद खण्डेलवाल, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव भानु भाई पटेल ने मेडिकल कालेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे देहदान को महादान बताते हुए देहदान के लिए ओमप्रकाश,राजेन्द्र कुमार,दिलीपकुमार,ललित कुमार व जैन परिवार का सराहनीय कदम बताते हुए श्रद्घांजलि दी। समिति सदस्यों ने देहदान को महान दान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ संजय दादू व डॉ विनित गुहिया ने मेडिकल के छात्रों के लिए मृत देह की आवश्यकता बताते हुये उसे विद्याथियों का प्रथम गुरु बताते हुए मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता बताते हुए कहाकि अंतिम समय तक देह को पूर्ण सम्मान दिया जाता है। लायन्स क्लब व समिति द्वारा देहदान के क्षेत्र में किये जा रहे प्रचार प्रसार व प्रयासों से यह 17 वी देह मेडिकल कालेज खण्डवा को प्राप्त हुई है।नारायण बाहेती ने सभी से नेत्रदान एवं देहदान के क्षेत्र में जागरूकता की अपील करते हुए मेडिकल कालेज के डीन डॉ संजय दादू,डॉ विनित गुहिया, डॉ राजीव जोशी, व कालेज स्टॉप का देहदान में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शोकाकुल परिवारजन,रिश्तेदार, परिवारजन,लायन्स क्लब खण्डवा,लियो क्लब खण्डवा, गणमान्यजन बड़ी संख्या में शोकाकुल जन उपस्थित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!