
दीपावली त्यौहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर मे नो व्हीकल जोन, पार्किंग व्यवस्था,
खंडवा, 13 अक्टूबर 2025
दिनांक 14.10.2025 व 15.10.2025 को पुष्य (पुख)नक्षत्र खरीदी शुभ मुहूर्त होने के कारण एवं दिनांक 18.10.2025 से 23.10.2025 को शहर मे धनतेरस, दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा, जिसमे शहर के मुख्य बाजार मे खरीदारी करने हेतु उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने एवं आम जनता के आवागामान की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा अलग से यातायात प्लान, रूट डायवर्जन, नो व्हीकल जोन, पार्किंग एरिया इत्यादि व्यवस्था की गई है | इस दौरान सभी मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ एवं यातायात को नियंत्रित करने हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है, जो निम्नानुसार है-
नो व्हीकल जोन:-
01. रेलवे तिराहे से नगर निगम तक
02. तौलकांटा से शिवाजी चौक तक
03. घंटाघर से सराफा गली होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर (सराफा बाजार)
पार्किंग व्यवस्थाः-
1. गांधी भवन पार्किंग- चार पहिया वाहन पार्किंग गांधी भवन में रहेगी।
2. दधीच पार्क- दो पहिया वाहन पार्किंग दधीच पार्क में रहेगी।
3. पुरानी अनाज मंडी- दो/चार पहिया वाहन पार्किंग पुरानी अनाज मंडी में रहेगी|
शेष यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।
नोट:- अत्याधिक यातायात दबाव सुगम यातायात हेतु दो पहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जावेगा| समस्त राहगीर खरीदारी करने हेतु मुख्य बाजार मे आते समय यातायात संबंधी समस्याओ से बचने के लिए दो पहिया वाहनों का उपयोग करे एवं निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें।








