ताज़ा ख़बरें

जल संरक्षण के लिए गांव गांव में बनाये जा रही हैं बोरी बंधान संरचनाएं

खास खबर

जल संरक्षण के लिए गांव गांव में बनाये जा रही हैं बोरी बंधान संरचनाएं

खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्षा ऋतु की समाप्ति के साथ ही अपने क्षेत्र के नदी नालों में बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से बोरी बंधान संरचनाएं बनवाने के निर्देश दिए हैं। बोरी बंधान के कारण रुके हुए पानी से आसपास के जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विकासखंड हरसूद की नवांकुर संस्था दगड़खेड़ी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर ग्राम झुम्मरखली के समीप नंदेश्वर आश्रम के समीप एक छोटे से नाले पर लगभग 120 बोरियों से बोरीबंधान का निर्माण किया गया। जिला समन्वयक जन अभियान श्री जगदीश पटेल ने बताया कि इस बोरी बंधान से पशुओं के लिए पीने का पानी मिलेगा साथ ही आस पास के कृषकों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता रहेगी।
इसके अलावा विकासखंड खालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस गतिविधि में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, ग्राम पंचायत सचिव श्री रणजीत पवार, सहायक सचिव श्री लक्ष्मण काजले, परामर्शदाता श्री मोहन रोकड़े, एवं बढ़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!