
सिवनी – हरदा में निर्दोष राजपूत युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में होने वाले हरदा आंदोलन की तैयारी का रंग अब सिवनी जिले में भी दिखने लगा है। करनी सेना ने आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिलेभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है।
इसी क्रम में हाल ही में सिवनी नगर में दशहरा मिलन समारोह एवं रैली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हरदा आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
करनी सेना के जिला अध्यक्ष डॉ. जासवेंद्र ठाकुर ने कहा कि “करणी सेना हर समाज के मुद्दों को उठाएगी और हर संभव प्रयास करेगी कि हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से किया जा सके।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन समाज की एकता, सम्मान और न्याय की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके।








