
दादाजी नशा मुक्ति केंद्र द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मध निषेध सप्ताह का किया गया शुभारंभ।
खंडवा।। गांधी जयंती पर दादाजी नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका अनिता सिंह चौहान समाज सेवी सुनील जैन स्वास्थ विभाग सेएच आर शर्मा,,द्वारा गांधी जयंती पर नगर निगम चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं और नशा मुक्ति की दिशा में उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। नशे से मुक्त समाज ही सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। संस्था द्वारा यह अभियान 2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत नगर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता हेतु पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अनीता सिंह समाजसेवी सुनील जैन स्वास्थ्य विभाग से सिटी कोतवाली से रमेश सावनेर, पूर्व पार्षद खालिद पटेल , आकाश यादव, पूजा भट्ट एवं बजरंग मराठा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।











