
* भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं निमाड़ संभाग प्रभारी श्री बलवंत जी भाटी का प्रथम नगर आगमन पर
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनूप पटेल एवं समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदेश मंत्री जी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री बलवंत भाटी जी ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्थान पर साफ सफाई कर उनकी प्रतिमा मूर्ति पर माल्यार्पण कर चरणों में नमन किया। उसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेट कर उनसे संवाद किया और आगामी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ मिशा बंदियों से भेट कर उनका सम्मान किया गया। और जनप्रतिनिधियो से भेट कर उनसे संवाद किया। उसके बाद श्री दादा धूनिवाले दरबार में पूजा अर्चना की गई, और अपनी यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के श्री बलदेव मौर्य, श्री राजेश राठौर,श्री चंद्रकांत गुर्जर, श्री दिलीप यादव,श्री नगिन राठौर, श्री हरीश रिजवानी, श्री नामदेव पटेल, श्री मिलन जायसवाल,श्री पिंटू पटेल,श्री नंदकिशोर जायसवाल, श्री, देवा भावसार, श्री अमित सोनी, श्री प्रमोद राठौर,श्री रामसिंग मीना, श्री राजा राजपाल, श्री कन्हैया वर्मा, श्री प्रदीप पालीवाल, श्री सार्थक वर्मा, श्री अमित सोनी, श्री कुंदन यादव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री श्री देवा भावसार ने दी।*











