
वेदवती सोसाइटी से नगर पंचायत जरवल मे सफाई के लिए सफाई समाग्री वितरण ।

नगर पंचायत जरवल और वेदवती सोसाइटी बीच स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत फरवरी 10 तारीख से डोर टु डोर कचरा संग्रह और एम.आर.एफ मे तेज़ी से काम हो रहा है । इस विषय को लेकर वेदवती सोसाइटी ने जरवल नगर पंचायत मे जो समर्थन कर के सेवा शुल्क मे मदद कर रहे है । उनको सफाई के लिए घर -घर मे सफाई उपकरण वितरण कर रहे है जैसे -डस्टबिन, साबुन और डस्टपोन का वितरण कर रहा है वेदवती सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक श्री सन्तोष कुमार का कहना है, नगरवासी सहयोग और समर्थन करे ,तो सबसे पहले जरवल कस्बा में बीचों-बीच का नाला को आधुनिक तरीके से नाली बनाकर उपर गार्डेन और साइड मे चलने के लिए रास्ता तैयार करने कि योजना स्वच्छ भारत मिशन परियोजना में 2027 में शामिल करने की योजना बताया गया है । यहाँ योजना से नगर पंचायत जरवल की आवाम को बहुत स्वच्छ और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगा । इस के साथ साथ काई जगह पर water freezer कि प्लान भी शामिल किया गया है । यह परियोजना का मुख्य उद्देश्य green city clean city का लक्ष्य तय किया गया है ।












