
2 दिन ओंकारेश्वर में महामहिम राष्ट्रपति के बड़े आयोजन
मां नर्मदा किनारे और ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में इतना लंबा समय बिताने वाली संभवत पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू
इंदौर- इच्छापुर मार्ग और ओंकारेश्वर दर्शन व्यवस्था में बदलाव
खंडवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को ओंकारेश्वर आ रही हैं। 19 जून की दोपहर तक हुए ओंकारेश्वर के आसपास ही रहेंगी। ओंकारेश्वर दर्शन और आरती में शामिल होंगी। अगले दिन 19 जून को सुबह 10 बजे एनीमिया यानी सिकल सेल (खून की कमी) वाले एक आयोजन में शामिल होंगी। एनीमिया से बचाव और जागरूकता देशवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं में खून की कमी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की बड़ी विशेषता यह है कि दो दिन ओंकारेश्वर में ही रहने वाली वे संभवत देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। धार्मिक यात्रा के साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी इस आयोजन में जोड़ा गया है। मां नर्मदा के किनारे ही लगभग दो दिन रहेंगी।ओंकारेश्वर दर्शन देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है। ओंकारेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ लगभग रोज सेलिब्रिटी भी पहुंचते ही हैं।
श्रद्धालुओं को पैदल भी चलना होगा!
2 दिन तक देश के बड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से व्यवस्थाएं जरूर प्रभावित होंगी। इसके लिए भी प्रशासन पिछले 4 दिन से बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है। सब तरफ के रूट डायवर्ट के प्लान चाक आउट कर दिए हैं। 18 जून की सुबह से 19 जून की दोपहर तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए आवश्यक हो तो ही पहुंचें। उन्हें काफी दूर पैदल भी चलना पड़ेगा। हालांकि, प्रशासन इनके लिए भी इंतजाम कर रहा है। भारी वाहनों के निकलने और ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था चेलेंज बन गई हैं। इससे निपटने के लिए अनुकूल इंतजाम भी किए गए हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 2 दिन ओंकारजी और मां नर्मदा की शरण में
राष्ट्रपति 18 जून को दोपहर 12ः30 बजे बैतूल से हैलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। ओंकारेश्वर में शाम 6ः20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर/ ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन व आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी।
एनीमिया आधारित मुख्य कार्यक्रम 19 को
19 जून को प्रातः 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। प्रातः 11ः30 बजे ओंकारेश्वर हैलिपेड से इन्दौर के लिए रवाना होंगी।
मोरटक्का से पार्किंग तक प्रशासन चलवाएगा बस
राष्ट्रपति के आने से दो तरह के इंतजाम पर फोकस किया गया है। इंदौर इच्छापुर मार्ग व्यस्त होने के कारण इसके रूप में चारों तरफ से बदलाव किया गया है। दूसरा ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए मोरटक्का से प्रशासन बस द्वारा लोगों को निर्धारित स्टेशन तक पहुंचाएगा। भारी वाहनों को जरूर घूम कर इंदौर की तरफ या इंदौर से आने वाले वाहनों को खंडवा की तरफ खरगोन, देशगांव रोड से लाया जाएगा। 17 जून की दोपहर से 19 जून की दोपहर तक इस व्यवस्था में बदलाव रहेगा। तेजाजी नगर डायवर्जन- इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महू मानपुर, धामनोद, खरगोन होते हुये भीकनगांव, देशगांव, खण्डवा आ सकेंगे।सिमरोल इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन सिमरोल से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन भीकनगांव, देशगांव, खण्डवा आ सकेंगे।
इंदौर से खंडवा का रूट
इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगांव, खण्डवा आ सकेगें। खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुए इन्दौर जा सकेंगे। वे मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुये इन्दौर जा सकेगें।
पार्किंग से मंदिर तक पैदल जाना होगा
ओंकारेश्वर में आने वाले श्रध्दालुओं के लिए इन्दौर की ओर से आने वाले इन्दौर की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन बडवाह, मोरटक्का, सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग से दर्शन, स्नान के लिए पैदल जाना होगा। मूंदी की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन सनावद एवं इन्पुन होते हुए ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग से दर्शन, स्नान के लिए पैदल जाना होगा।
*मोरटक्का में रोक दी जाएंगी बसें*
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली श्रध्दालओं की बसों को मोरटक्का में पार्किंग रहेगी। मोरटक्का से श्रध्दालुओं को जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के माध्यम से ओंकारेश्वर तक पहुंचाया जाएगा। खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली रूट की बसों को सनावद इन्पुन होते हुए पी-01 तक भेजा जाएगा। इसके आगे पैदल मार्ग रहेगा।
कार्यक्रम तक कैसे पहुंचें?
सिकलसेल तक आने वाले अतिथिगण के वाहन मोरटक्का होकर थापना में पार्किंग किए जाएंगे!कार्यक्रम के समाप्ति तक ओंकारेश्वर से जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पी 01, कोठी, इनपुन से होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे।
*सबसे महत्वपूर्ण बाक्स ……*
राष्ट्रपति के निकलने पर सड़क पूरी तरह खाली कराई जाएगी
कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जाएगा। गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद संपूर्ण यातायात को सामान्य किया जाएगा।











