ताज़ा ख़बरें

खंडवा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम।

खास खबर

खंडवा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम।
खंडवा। कराटे अकादमी जावरा द्वारा 14 जून को आयोजित इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में खंडवा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए और जिले का नाम गौरवान्वित किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कॉमरेड सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट अकादमी, खंडवा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं तीन रजत पदक अपने नाम किए। अकादमी के कोच मनिष भैसारे (द्रोण रत्न अवार्डी) ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें खंडवा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में प्रणव टंखाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं हर्ष मालवीय, तुषार पटेल एवं निवेदय पाल ने रजत पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं खेल क्षेत्र में योगदान के लिए कोच मनिष भैसारे को आयोजकों द्वारा ऑफिशियल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, अनुशासन और खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए दिया गया। कोच मनिष भैसारे, समाजसेवी सुनील जैन ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन भविष्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उत्साहवर्धक है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं अकादमी परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!