
पूरे प्रदेश में संपन्न हुए प्रशिक्षण महा अभियान की भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष हुए शामिल।

खंडवा। मंगलवार को भोपाल में प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे, जिला खंडवा से भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले भी प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए। आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर एवं पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण अभियान प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री श्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे एवं संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव मंचासीन रहे।











