ताज़ा ख़बरें

खंडवा–मूंदी रोड निर्माण की मांग को लेकर दंडवत यात्रा एवं ज्ञापन सौंपा

खास खबर

खंडवा–मूंदी रोड निर्माण की मांग को लेकर दंडवत यात्रा एवं ज्ञापन सौंपा

खंडवा/
खंडवा–मूंदी रोड के शीघ्र निर्माण एवं टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार 16 जून को एनएसयूआई खंडवा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप प्रतिमा से कलेक्टर कार्यालय तक दंडवत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व चंदन सिंह पवार एवं मोन्टी पवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः लगभग 10:30 बजे महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर किया गया। इसके पश्चात दादाजी महाराज, सिंहाजी महाराज एवं ओंकारेश्वर महाराज के चरणों में यात्रा को समर्पित करते हुए दंडवत यात्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से क्षेत्र की जनता की परेशानी का कारण बनी खंडवा–मूंदी रोड का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार किया जाए तथा निर्माण कार्य हेतु तत्काल टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खंडवा–मूंदी रोड क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति के कारण आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन को जनता की इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उतम्पाल सिंह पुरनी, कांग्रेस खंडवा शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, हेमंत नीलकंठ, शारिक खान, विशाल चौहान, प्रेमांशु जैन,पवन हरिओम चौहान, दाऊ राजपूत, लखी पवार, रुपेंद्र गोड सहित एनएसयूआई एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
एनएसयूआई खंडवा के साथी चंदन सिंह पवार ने कहा कि जब तक खंडवा–मूंदी रोड के निर्माण एवं टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक जनता की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, विधायक नारायण पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!