ताज़ा ख़बरें

*विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मोत्सव पर अनूठी पहल बनी जन-जन में चर्चा का विषय,

जरुरतमंदो को बाटी जावेगी सामग्री*

*विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मोत्सव पर अनूठी पहल बनी जन-जन में चर्चा का विषय, जरुरतमंदो को बाटी जावेगी सामग्री* खण्डवा//

विधानसभा की लोकप्रिय विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मदिन के अवसर पर इस वर्ष किया गया नवाचार जन-जन के बीच चर्चा का विषय बना रहा। विधायक तनवे ने अपने जन्मदिवस को सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश दिया।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक तनवे ने सर्वप्रथम दादा दरबार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ पूजन, गौ ग्रास के पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय की पेड़ी पर माथा टेका और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे जो कुछ भी मिला है, वह संगठन की बदौलत मिला है और मैं सदैव इसके प्रति समर्पित रहूंगी।”
दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्य संपन्न हुए। वहीं शाम को जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक तनवे ने पूर्व में जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्रवासियों से केक, माला एवं पारंपरिक उपहारों के स्थान पर एक पौधा लगाने तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए पेन, कॉपी, पेंसिल, रबर एवं शार्पनर भेंट करने की अपील की थी।
क्षेत्र की जनता ने विधायक की इस भावनात्मक अपील का भरपूर समर्थन किया। जन्मोत्सव के दौरान लगभग 6,000 पेन, लगभग 9000 कॉपीया,800 से अधिक पेंसिल तथा 500 से अधिक रबर एवं शार्पनर भेंट किए गए, जिन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पेंसिलों से निर्मित भव्य टावर एवं पेंसिल, रबर और शार्पनर से तैयार किया गया अनूठा केक रहा। इसके साथ ही पेंसिलों से बने आकर्षक बुके भी लोगों ने विधायक खंडवा को भेंट किए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया और जन्मदिन समारोह को एक नई पहचान दी।
विधायक तनवे ने इस अभिनव पहल को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि जन्मदिन जैसे अवसर समाज के किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियां और शिक्षा का प्रकाश ला सकें, तो इससे बड़ा उत्सव कोई नहीं हो सकता।कार्यक्रम के पूर्व मंच पर कन्या पूजा, स्वस्तिवाचन के साथ ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया संतो के पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह सोलंकी, सुभाष कोठरी, सेवदास पटेल,यशदीप चौरे, बलदेव सिंह मौर्य, अशोक पटेल, विशाल छाबड़ा, लोकेन्द्र गोड़,शक्ति अटवाल, अनूप पटेल, दीपक सिंह राठौड़,अर्जुन सिंह सोलंकी,राम सिंह रावत,श्याम फूलमाली,संजय परदेसी राजपाल सिंह चौहान तपन डोंगरे, प्रशांत मिश्रा,इंदु दुबे,राहुल मुंडवाल प्रदीप यादव,हरीश सेन,हरीश कोतवाले, दिनेश पालीवाल,राजेश तिवारी, अरुण सिंह सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारीगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने विधायक कंचन मुकेश तनवे की इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!