ताज़ा ख़बरें

सामाजिक एकजुटता के परिचय से नए ट्रस्टियो के चुनाव निर्विरोध संपन्न।

खास खबर

सामाजिक एकजुटता के परिचय से नए ट्रस्टियो के चुनाव निर्विरोध संपन्न।

समाज के नए ट्रस्टियों एवं महिला मंडल की नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का ट्रस्ट मंडल द्वारा हुआ स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। सामाजिक एकता का परिचय देते हुए खंडवा सरावगी खंडेलवाल जैन समाज के पांच नए ट्रस्टियो का निर्विरोध रूप से चयन किया गया। समाज के पांच वरिष्ठ सदस्यों के निधन के पश्चात कोरम को पूर्ण करने के लिए समाज की बैठक में पांच नए ट्रस्टीयो का चयन किए जाने हेतु प्रस्ताव पास किया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ विजय सेठी को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया, सहयोगी के रूप में राकेश गंगवाल का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी विजय सेठी ने 5 नए ट्रस्टियो हेतु समाज को निमंत्रण दिया गया। सर्वसम्मति से समाज के अनूप बडजात्या,राजेश कासलीवाल, विजय पाटनी,भरत छाबड़ा, प्रवीण बैनाड़ा को निर्विरोध ट्रस्टी घोषित किया गया। सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान शांतिनाथजी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, राजेंद्र छाबड़ा, विजय सेठी द्वारा पांचो नए ट्रस्टीयो का स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वही इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति चंदाबाई कासलीवाल एवं महिला मंडल परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष सुधा सेठी, सचिव संगीता रावका, कोषाध्यक्ष चिंता बोरा का भी ट्रस्ट मंडल द्वारा स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सचिव सुनील जैन ने सभी नए ट्रस्टीयो एवं महिला परिषद की सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि मंदिर में आयोजित सभी धार्मिक अनुष्ठानों में आप सभी मिलकर सहभागी बने, साथ ही मंदिर धर्मशाला की देखरेख उचित कार्यों में सहयोग प्रदान करें, वर्तमान में आदित्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से नए संत भवन का निर्माण किया जाना है,अपने सुझावों के साथ इस कार्य में भी आप सभी सहयोगी बने,अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, पवन रावका, राजेंद्र छाबड़ा चुनाव अधिकारी विजय सेठी राकेश गंगवाल ने भी इस अवसर पर नए ट्रस्टीयो को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!