ताज़ा ख़बरें

जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

खास खबर

जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बढ़ते बिजली बिल के कारण जिले के उपभोक्ता है परेशान, समस्या दूर नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन “उत्तमपाल सिंह”
खंडवा/
16 जून मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गांधी भवन, खंडवा में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वय समिति के सदस्यों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के भौतिक सत्यापन की कार्ययोजना तथा इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पार्टी एवं वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध अनुशासनहीन टिप्पणियां करने वाले वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की सूची साक्ष्यों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने एवं उन्हें संगठनात्मक अनुशासन का पालन कराने पर भी चर्चा हुई, साथी अब जो भी पार्टी का सदस्य ,पदाधिकारी सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करेगा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी यह भी निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अतिरिक्त जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रत्येक माह कम से कम दो जनआंदोलन आयोजित किए जाएंगे। इन आंदोलनों की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराया जाएगा।
बैठक उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी भवन से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां महामहिम राज्यपाल के नाम विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कार्यालय अधीक्षक प्रफुल्ल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इसके अलावा खंडवा-मुंदी सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, सोयाबीन एवं मक्का बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने, कृषि कार्यों के लिए डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट का तत्काल समाधान करने की मांग की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में निर्माण कार्यों के कारण प्रभावित हो रहे गरीब परिवारों के पुनर्वास के लिए स्पष्ट नीति बनाने, घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहे अधिक बिजली बिलों एवं स्मार्ट मीटरों की जांच कराने तथा वास्तविक खपत के अनुसार बिल जारी करने की मांग भी उठाई गई।
जिला कांग्रेस कमेटी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसानों एवं आम जनता से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर (प्रतिभा) रघुवंशी, पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह,मान्धाता विधानसभा प्रभारी सुहागमल विश्नोई,डॉ मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय,अवधेश सिसोदिया,रुपाली बारे,ओंकार पटेल,शंकर पटेल,मनोज मंडलोई,रचना तिवारी,सरोज बघेल,नूपुर जैन,पवन पाटीदार,बसन्त पवार,गिरवर सिंह,संजय पाटीदार,डॉ शरद हरणे,जितेंद्र मलगाया, गिरधारी लाल गोलकर, सदाशिव महाजन, मुकेश भास्करे ,रघुवीर सिंह,जगपाल पटेल ,कैलाश हरि पटेल,प्रेमांशु जैन,प्रियेश चोकडे,अनिल जाधव,चंदन राजपूत,मोंटी पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।बैठक का संचालन संगठन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!