ताज़ा ख़बरें

रोटी’ की ‘जुगत’ ने बनाए गरीब परिवार के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।

खास खबर

कैनो गेम में दोनों बहन कावेरी दीपिका के बाद छोटे भाई सुदीप ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किये।

खंडवा।  केनो गेम में दो बहनें बड़े रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। अब उनके छोटे भाई उम्र 14 वर्ष सुदीप ढीमर ने भी रायपुर में आयोजित नेशनल केनों गेम सी फाॅर जूनियर बाईज 500 मीटर में सिल्वर एवं 200 मीटर में भी सिल्वर दो मेडल प्राप्त प्राप्त कर खंडवा जिले का नाम देश स्तर पर रोशन किया है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिले की धार्मिक नगरी सिंगाजी ग्राम में छोटे से परिवार में जन्म लेने वाली कावेरी ढीमर जिन्होंने 50 से भी अधिक प्रादेशिक, राष्ट्रीय और इंटरनेशनल पदक प्राप्त कर नेवी में अधिकारी बनी हैं। उनकी छोटी बहन दीपिका ढीमर ने भी कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 12 मेडल प्राप्त किए ।
दोनों बहनों के छोटे भाई उम्र 14 वर्ष सुदीप ढीमर ने भी इसी खेल में अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए रायपुर में आयोजित नेशनल केनों गेम सी फाॅर जूनियर बाईज 500 मीटर में सिल्वर एवं 200 मीटर में भी सिल्वर दो मेडल प्राप्त प्राप्त कर खंडवा जिले का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि सिंगाजी के बेक वाटर में पिताजी रणछोड़, माता धनु बाई ढीमर और दोनों बहन कावेरी और दीपिका के साथ नाव चलाकर मछली पकड़ने का कार्य करते थे। आज राष्ट्रीय स्तर पर सिंगाजी का नाम रोशन कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!