ताज़ा ख़बरें

शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा

बड़ोद/आगर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आगर में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सहित सभी तहसील एवं विकासखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने मार्गदर्शन दिया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा- बैठक में जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग, सदस्यता अभियान, वेदव्यास जयंती आयोजन, गुरु प्रकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम पर चर्चा हुई। शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार किया गया। ई-अटेंडेंस और टीईटी परीक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष मंथन कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अगली बैठकें तहसीलों में होंगी बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने बताया कि आगामी जिला बैठकें क्रमशः सुसनेर, आगर, नलखेड़ा एवं बड़ौद में आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री गोपाल गिरी गोस्वामी, संभागीय संभागीय हो कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन मंचासीन रहे। संचालन जिला सचिव सुमेर सिंह राठौड़ ने किया।

बैठक में बड़ौद, नलखेड़ा, सुसनेर एवं आगर ब्लॉक के पदाधिकारी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!