
➖पुणे के लिए खंडवा को मिली नई ट्रेन सुविधा।
➖ मुजफ्फरपुर हड़पसर एसी साप्ताहिक एक्स. 6 अक्टूबर से होगी शुरू।
खण्डवा
➖पुणे के लिए लगातार ट्रेनों की मांग को देखते हुए रेल मंत्रालय ने नई साप्ताहिक एसी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा सभी जोनल बैठकों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में खंडवा, बुरहानपुर के यात्रियों के पुणे आने जाने की सुविधा के लिए ट्रेनें बढ़ाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप इस ट्रेन की खंडवा को स्टॉपेज की सौगात मिली है। अब इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी।
सेंट्रल रेल मुंबई रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि
खंडवा और आस पास के क्षेत्रवासियों की पुणे के लिए ट्रेनों की अधिक मांग रहती हैं । यह पूर्व में स्पेशल ट्रेन संख्या 05289/90 नम्बर से चलाई गई ,जिसे अब नियमित साप्ताहिक किया जा रहा है।इस ट्रेन के शुरू होने से खंडवा जिले के क्षेत्रवासियों को सुविधा और लाभ मिलेगा।
15589 एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से शाम 19:25 को रवाना होकर *प्रति मंगलवार शाम 17.00 बजे खंडवा आएंगी बुधवार को प्रातः 6:25 को हड़पसर पहुँचेंगी।* वापसी में 15590 एक्सप्रेस दिनांक 08 अक्टूबर से *हड़पसर से सुबह 10:00 रवाना होकर *प्रति बुधवार रात 22.00 बजे खंडवा आएंगी* तथा गुरुवार को रात 21:50 को मुजफ्फरपुर पहुँचेंगी।
इसकी कोच संरचना इस प्रकार से रहेगी : 08 एसी टू टियर, 12 एसी थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 22 LHB कोच
स्टोपेजेस : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिंवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, *खण्डवा*, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कार्ड, हड़पसर।









