ताज़ा ख़बरें

रक्तदान समूह की महिला विंग अध्यक्ष सहित संचालक को किया वल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ इंग्लैंड से सम्मानित।

खास खबर

रक्तदान समूह की महिला विंग अध्यक्ष सहित संचालक को किया वल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ इंग्लैंड से सम्मानित।

खंडवा ।। नेशनल इंटेग्राटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्टस एंड एक्टिविटीस के द्वारा 22/24 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष समारोह में,जय महाराणा रक्तदान समूह भारत की महिला विंग अध्यक्ष,एवं खंडवा संचालक, हरदा, खरगोन के रक्तदान समूह के संचालको को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह सम्मान उन्हें रक्त दान के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और समाज सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।साथ ही शिक्षा,स्वास्थ और पर्यावरण के कार्यों के प्रति जागरूकता,नवाचार, के लिए भी सम्मानित किया। रक्तदान को लेकर जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया की संस्था के समाजहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें आमंत्रित किया गया था जिसमे संस्था की ओर से संस्था की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमति संगीता ऐकले एवं संस्था के संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड़ इस आयोजन मे सम्मिलित हुए रक्तदान समूह के सभी सदस्यो का कार्य सरहानीय है । उनके अथक प्रयासों से कई रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते है
रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। संस्था के सदस्यो को मिले इस सम्मान से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। उल्लेखनीय है कि रचनात्मकता, संस्कृति और सामाजिक चेतना के लिए निरंतर कार्यरत नेशनल इंट्राग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविटीज ने अपनी गौरवमयी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए। इसके चलते भारत मण्डपम दिल्ली में सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के 36 में से 34 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से अधिक जिलों के लगभग 1200 से अधिक युवा इस आयोजन में शामिल हुए। सभी युवा अपने अपने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!