जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
50 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 24 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 23.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 13 गिरफ़्तारी वारंट, 26 जमानती वारंट, 89 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 23.09.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 26 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 10,000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 23.09.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना हरसूद के आरोपी लखन पिता सीताराम जाति कोरकू उम्र 55 साल निवासी ग्राम सालियाखेडा मो. नं. अप्राप्त हैके कब्जे से शराब बेचने हेतु ले जाते हुये पकडा गया जिसके पास से कच्ची हाथ भट्टी देशी महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 800/- रुपये की जप्त की गई। आरोपीया गंगाबाई पति शिवराम कंगाली जाति गौंड उम्र 55 साल निवासी ग्राम सालियाखेडा के कब्जे से शराब बेचने हेतु ले जाते हुये पकडा गया जिसके पास से कच्ची हाथ भट्टी देशी महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 800/- रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 23.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 50 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 23 प्रकरणों मे 42 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण मे 08 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 40 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।











