ताज़ा ख़बरें

एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

खास खबर

खण्डवा// 36 एमपी एनसीसी बटालियन, खंडवा के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस परीक्षा के प्रभारी कर्नल रागवेंद्र कमान अधिकारी एवं 36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेश साबले ने श्री भगवंत राव मंडलोई कृषि महाविद्यालय खंडवा में आयोजित सी परीक्षा में सम्मिलित सभी कैडेट्स, एएनओ एवं स्टाफ को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने बताया कि ‘सी’ प्रमाणपत्र एनसीसी का सर्वोच्च प्रमाणपत्र है, जो कैडेट्स के लिए सशस्त्र सेनाओं एवं अन्य सेवाओं में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण उपलब्धि है। परीक्षा के दौरान समस्त व्यवस्थाएँ निर्धारित मानकों के अनुरूप की गईं तथा कैडेट्स ने पूर्ण आत्मविश्वास एवं गंभीरता के साथ परीक्षा में भाग लिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल साबले ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करना है। ‘सी’ परीक्षा का सफल आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कैडेट्स उज्ज्वल परिणाम प्राप्त कर बटालियन एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। एनसीसी की सी परीक्षा में खंडवा, बड़वानी ,खरगोन बुरहानपुर एवं हरदा जिले के कैडेट्स सम्मिलित रहे, जिसमें एसडी 150 एवं एसडब्ल्यू 69 उपस्थित रहे ।

परीक्षा के सफल संचालन में कैप्टन मनोज कुरील, कैप्टन संजीव सपकाले ,कैप्टन सुशील माहेश्वरी, कैप्टन सबल सिंह रावत, कैप्टन एस. एस.डावर, लेफ्टिनेंट ममता राव ,36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा के सूबेदार मेजर राजेंद्र खत्री, पीआई स्टाफ एवं एवं कार्यालयीन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!