ताज़ा ख़बरें

*सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण**

खास खबर

*सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण**

खंडवा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली एवं जिला सहकारी संघ खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में खंडवा जिले की प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्थाओं के संचालकों का तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 फरवरी से जिला सहकारी संघ कार्यालय रामेश्वर रोड पर आयोजित किया गया । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता विभाग खंडवा के उपायुक्त सहकारिता श्री संजय सिंह आर्य रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के, एल, राठौर एवं निरंजन कुमार कसारा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत जिला सहकारी संघ के सहायक प्रबंधक श्री मनोज पालीवाल ने किया l
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री मेहताब सिंह भदोरिया ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए जिला सहकारी संघ की योजनाएं बताइए , तत्पश्चात सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के एल राठौर ने सहकारी आंदोलन का वर्तमान परिदृश्य बताते हुए सहकारिता के सैद्धांतिक पहलू एवं संचालक मंडल के अधिकार एवं कर्तव्य पर चर्चा की । तत्पश्चात पूर्व प्राचार्य श्री निरंजन कसारा ने नेतृत्व विकास के गुण बताएं l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता श्री संजय सिंह आर्य प्रशिक्षार्थियों को वनोपज सहकारी संस्था में बहुउद्देशी कार्य करने पर चर्चा करते हुए तेंदूपत्ता संग्रहण से संबंधित जानकारी दी l
कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री मेहताब सिंह भदोरिया ने किया कार्यक्रम में वनों पर सहकारी संस्थाओं के लगभग 40 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!