ताज़ा ख़बरें

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खंडवा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

खास खबर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खंडवा के तत्वाधान में शिक्षा एकेडमी विद्यालय सिल्टिया पंधाना में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे से किया गया। जिसमें डुलहार, पंधाना और सिलटिया क्षेत्र के सेवाभावी लोगो ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में अकादमी के अजय कुशवाहा एवं उनके प्रबंधन टोली का एवं दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग मिला । रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव भानु भाई पटेल, जम्बू जैन, मनीष जायसवाल , रविंद्र सिंह जी , सनतजी श्रीमाली, रविजी चौरे ,राधेश्यामजी कुशवाह मोहनलालजी लाड, योगेश जी उपाध्याय उपस्थित थे। सोसाइटी द्वारा रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने नियमित रूप से रक्तदान का संकल्प लिया। रेडक्रॉस सोसाइटी के अखिलेश गुप्ता ,आशीष अग्रवाल , विजय आर्य ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में मांग की तुलना में रक्त की उपलब्धता कम होने से निरंतर इस तरह के शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!