सभी शासकीय अस्पताल में खून जांच करवाने हेतु आभा आई.डी. अनिवार्य
—
खण्डवा// अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 1 फरवरी से लैब जांच सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। इसीलिए अस्पताल में ब्लड सैंपल जांच करवाने हेतु आभा आई.डी. बनाना अब अनिवार्य है। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि ब्लड सैंपल जांच करवाने के लिए आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है, क्योंकि आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। अतः यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो उसे लिंक करवा लें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लेकर ही अस्पताल आएं। डॉ. कौशल ने बताया कि मरीजों की जांचों की रिपोर्ट को आभा पोर्टल पर सेव किया जाता है।









