ताज़ा ख़बरें

संकल्प से समाधान” अभियान , गंभीर उबारी के स्वास्थ्य शिविर में 221 मरीजों का उपचार किया गया

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान , गंभीर उबारी के स्वास्थ्य शिविर में 221 मरीजों का उपचार किया गया

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को किल्लौद विकासखण्ड के ग्राम गंभीर उबारी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि ग्राम गंभीर उबारी में आयोजित शिविर में कुल 221 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। शिविर में 25 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में डॉ. हसीब अंसारी, डॉ. फिरदौस नाज, सी.एच.ओ. व एएनएम ने सेवाएं दीं। शिविर में ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!