जिले मे 03 सट्टा एक्ट के प्रकरण सहित अवैध शराब बिक्री करने वाले 4
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 17 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 19 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 18.02.26 को 13 गिरफ़्तारी वारंट, 48 जमानती वारंट एवं 101 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
थाना पंधाना के आरोपी लक्ष्मी बाई पति सुरेश जाति लोढ़ा उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोहदड़ के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 31 पाव कीमती 2790/- रुपये जप्त की गई। थाना छैगाँव माखन के आरोपी बदरी पिता शेलु निहाल जाति निहाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम सहेजला के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 16 पाव कीमती 1280/- रुपये जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी केवलराम पिता बिहारी धुर्वे जाति गौनद उम्र 54 साल निवासी ग्राम आशापुर के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1000/- रु जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी अनिल पिता धनपाल उईके जाति गोंड उम्र 28 साल निवासी कालापाठा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 7 लीटर कीमती 700/- रु जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना मोघट रोड के आरोपी अरबाज़ पिता निसार खान उम्र 25 साल निवासी गुलशन नगर गली न 06 खानशाहवली के कब्जे से 03 सट्टा अंक लिखी पर्ची 01 नीला लीड पेन 01 कार्बन का टुकड़ा व 795/- रु नगदी जप्त किए गए। थाना खालवा के आरोपी जुगल पिता दलसु जाति गौंड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पाटन जियाल के कब्जे से एक तितली भौरा चार्ट कीमती 100/- रु व नगदी 480/-रु कुल 580/-रु का मशरुका जप्त किया एवं आरोपी रामचरण पिता सुकनू जाति गौंड उम्र 30 साल निवासी ग्राम ढोलगाओं के कब्जे से एक तितली भौरा चार्ट कीमती 100/- रु व नगदी 510/-रु कुल 610/-रु का मशरुका जप्त किया उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 17.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 9800/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 17 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 09 प्रकरणों मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध, एवं धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।










