
ग्राम पिपलानी में किसान चौपाल संपन्न
—
खण्डवा//
कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को हरसूद तहसील के ग्राम पिपलानी में #किसान_चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव, सहायक कृषि यंत्री खंडवा श्री अमित सोलंकी अनुविभागीय कृषि अधिकारी हरसूद श्रीमती अमृता मोरे, तहसीलदार हरसूद संगीता मेहतो एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्णलाल कनासे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कृषक चौपाल में मुख्य रूप से नरवाई प्रबंधन के संबंध में सहायक कृषि यंत्री श्री सोलंकी ने उन्नत कृषि यंत्र सुपर सीडर, मल्चर , एक्स्ट्रा रीपर, रीपर कम बाइंडर एवं अन्य उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में बताया। उन्होंने उन्नत कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के संबंध में भी जानकारी दी । इसके साथ ही उन्होंने कृषि यंत्रों का उपयोग कर नरवाई प्रबंधन करने के संबंध में बताया ।
उप संचालक कृषि श्री यादव ने नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान तथा नरवाई प्रबंधन से भूमि में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ई-प्रणाली से ई-टोकन उर्वरक वितरण के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में हरसूद तहसीलदार सुश्री महतो ने किसानों को नरवाई जलाने पर जुर्माना लगाने संबंधी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी।
अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा कृषको को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक कृषि श्री यादव ने कृषकों को नरवाई न जलाने जलाने संबंधी शपथ दिलवाई गई ।








