
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध पुरुष मंच एवं महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रसंत, त्यागमूर्ति आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य दौलत सागर सुरीश्वरजी महाराज के समाधि दिवस (18 फरवरी) के अवसर पर चारोली पाड़ा, झाबुआ स्थित गौशाला में सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती बरखा जी बजाजत्या, राष्ट्रीय पुरुष अध्यक्ष श्री सुदीप जी जैन (काला) एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री शैलेश जी जैन की अनुशंसा पर आयोजित किया गया। जिला झाबुआ पुरुष संघ अध्यक्ष श्री श्रीकांत जी शाह एवं महिला संघ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जी शाह ने अपने-अपने संगठनों के साथ कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की गई तथा आचार्य श्री के उपदेश — “गौधन की सेवा सबसे बड़ा दान है” — को आत्मसात करते हुए स्वेच्छा से सहयोग राशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम में पुरुष कोषाध्यक्ष श्री सुरेश जी जैन, सचिव श्री अशोक जी जैन, महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, कार्याध्यक्ष श्रीमती नम्रता शाह एवं युवा सचिव प्राची जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने जीव दया, करुणा एवं सेवा भाव को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण








