
व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण सिद्धांत को आत्मसात करने के लिए भोपाल में संपन्न हुई कार्यशाला।
जिला अध्यक्ष सहित खंडवा जिले से अपेक्षित पदाधिकारी पहुंचे कार्यशाला में।
खंडवा। भाजपा कार्यालय भोपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। आयोजित कार्यशाला को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह प्रशिक्षण के प्रभारी के पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यशाला मैं उपस्थित हुए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी ने पूरे प्रदेश भर से आए जिला अध्यक्ष, जिला
प्रभारी, संभागीय प्रभारी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नीति रीति से अवगत कराते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का अनुरोध किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मे खंडवा जिले से भी पदाधिकारी पहुंचे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर धार जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी कार्यक्रम के जिला संयोजक सेवादास पटेल ,सहसंयोजक संतोष सोनी , पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी , श्रीमती पिंकी राठौर ,एवं जिला टोली के सदस्यगण कार्यशाला में उपस्थित रहे।
यह महाअभियान श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।










