
*ब्रह्म मुहूर्त में लोक कल्याण के भाव के साथ की जा रही है गायत्री साधना और यज्ञ।*
शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर लोक कल्याण के भाव के साथ प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 04 बजे से गायत्री शक्तिपीठ खंडवा पर वेदमाता गायत्री महाशक्ति आराधना परिजनों व गायत्री साधको द्वारा की जा रही है।
जिला सहसमन्यवक अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नवरात्र पर्व में ब्रम्हमुहूर्त में शक्तिपीठ पर सामूहिक गायत्री साधना विशेष फलदायी होती है, इसलिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में परिजन व श्रदालुजन गायत्री मंत्र जप साधना व यज्ञ हेतु शक्तिपीठ पर आकर प्रबन्ध ट्रस्टी आनंदीलाल जी सोनी के मार्गदर्शन में कर रहे है।
श्री सोनी द्वारा यज्ञ के साथ संस्कार भी होते है। 1 अक्टूम्बर को दुर्गा नवमी को दीक्षा संस्कार भी होंगे।










