खरगोनमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में हुआ देश में सर्वाधिक 14573 यूनिट रक्तदान – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

त्रिलोक न्यूज़ खरगोन अपडेट

 

 

 

*मध्यप्रदेश में हुआ देश में सर्वाधिक 14,573 यूनिट रक्तदान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

 

*खरगोन: 19 सितम्बर, 2025*

 

 📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम मजबूत कदमों के जरिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश ने 14,473 यूनिट रक्तदान कर राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (बुधवार, 17 सितम्बर) के अवसर पर प्रारम्भ ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान के पहले ही दिन मध्यप्रदेश ने देशभर में सबसे अधिक 14,573 यूनिट रक्तदान की उपलब्धि पायी है। साथ ही 20,379 से अधिक हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

——–

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!