मानसिक स्वास्थ्य, पॉक्सो एक्ट एवं मूल अधिकारों पर जागरूकता विषय पर हुई कार्यशाला
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 18 सितंबर 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर एवं जन साहस संस्था खरगोन द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर लैंगिक अपराधों की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट एवं संवैधानिक मूल अधिकारों पर जागरूकता विषयक कार्यशाला का आयोजन जिला न्यायालय के ए.डी.आर. सेंटर में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई ने की। विशेष अतिथियों में जन साहस की सचिव कांति खोडे एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र सोनी शामिल थे। जन साहस की मोनू निंबालकर ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन संगीता मंडलोई ने किया।
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए बताए टिप्स
कार्यशाला में सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य पर प्रोफेशनल काउंसलर शिव चरण ने ग्राफिक्स के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना ज़रूरी है वैसे ही मन को स्वस्थ रखने के भी उपाय करने चाहिए। जन साहस की लीगल एडवाइजर मुमुक्षा जोशी ने कार्यस्थल पर लैंगिक अपराधों की रोकथाम विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि जिस संस्था में 10 लोग कार्यरत हों, वहां आंतरिक समिति का गठन किया जाना आवश्यक होता है।
पॉक्सो एक्ट पर न्यायाधीश ने दी जानकारी
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री जैन ने पॉक्सो एक्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्ट में यह व्यवस्था है कि पीड़ित बालिका की रिपोर्ट महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही दर्ज की जाती है तथा यथासंभव कोर्ट में भी महिला जज द्वारा ही सुनवाई की जाए। पीड़ित बालिका का नाम और पता उजागर नहीं किया जाता है।
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
7 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
7 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
7 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
7 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
7 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
7 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक