*खंडवा में सिंधी समाज द्वारा इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा*
*73 वर्ष की परंपरा अनुसार होगा भव्य पारिवारिक आयोजन*
*रंगारंग आतिशबाजी के साथ होगा 61 फिट के रावण के पुतले का दहन*
खंडवा।सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति द्वारा 73 वर्षों की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन और दशहरा मिलन का परंपरागत,भव्य पारिवारिक उत्सव 2 अक्टूबर गुरुवार शाम मनाया जाएगा।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में स्थानीय नेहरू स्कूल ग्राउंड पर यह भव्य कार्यक्रम रंगारंग आतिशबाजी के साथ होगा।
*समिति में विभिन्न पदाधिकारियों में कार्य विभाजन*
इस वर्ष की समिति में अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान, संरक्षक सुंदरदास फतवानी, मेठाराम पिंजानी डॉक्टर जी एल हिंदुजा,सचिव मनोहरलाल संतवानी,कोषाध्यक्ष किशोर लालवानी बनाए गए हैं।वहीं ऑडिटर गोपालदास पमनानी,विशेष सलाहकार ताराचंद जेठवानी,अनिल आरतानी,उपाध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,नरेंद्र कुमार लधानी,मोहन विधानी,गोवर्धनदास गोलानी,अशोक नावानी, चुन्नीलाल नेभनानी,गणेश गुरबाणी,हरीश बुलानी नारायणदास चावला,शत्रुघ्न वासवानी,मनोज गैलानी,राजेश परचानी,किशन कोटवानी, पुरुषोत्तमदास तीर्थांनी,संजय सभनानी,द्वारकाधीश मोहनानी,कमलेश पमनानी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।वहीं राम वासवानी,महेश चंदवानी और राजू तीर्थानी को सह सचिव और कमल नागपाल को प्रवक्ता बनाया गया है।पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव श्याम हेमवानी,कोषाध्यक्ष मुकेशचंचलानी,पार्षद प्रतिनिधि सोनू लालवानी का भी विशेष सहयोग रहेगा।इसके साथ ही साथ दशहरा उत्सव समिति के सक्रिय सहयोगी कार्यकर्ताओं भी एक बड़ी समिति बनाई गई है।उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष शहर का सबसे भव्य और सबसे पुराना रावण दहन दशहरा उत्सव का कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक आकर आयोजन का सपरिवार आनंद उठाते हैं।इस वर्ष भी रंगारंग आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। शिवकाशी की आतिशबाजी लगभग 2 घंटे तक निरंतर जारी रहेगी सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान सहित सभी समिति सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।








