ताज़ा ख़बरें

36 वी दलीय क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता चम्पा बिलासपुर(छ.ग.)में सम्पन्न

मालवा प्रान्त के अंतर्गत खण्डवा विभाग का दबदबा बना रहा

36 वी दलीय क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता चम्पा बिलासपुर(छ.ग.)में सम्पन्न
मालवा प्रान्त के अंतर्गत खण्डवा विभाग का दबदबा बना रहा
खण्डवा- विद्या भारती के मार्गदर्शन में 36वीं दलीय क्षेत्रीय खो खो प्रतियोगिता चंपा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खंडवा की किशोर वर्ग व तरुण वर्ग की बहनों ने सहभागिता करते हुए विरोधी टीम को परास्त करते हुए विजय हासिल की इसी तरह तरुण वर्ग के भैया द्वितीय स्थान पर बने रहे। विद्यालय के खेल आचार्य नर्मदा प्रसाद चौहान ने इस प्रतियोगिता में सह प्रभारी का दायित्व निभाया विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री रविंद्र जी बंसल, अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीओम जी दशोरे, खण्डवा विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी, संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी, प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,श्री अरुण जी गायकवाड़ सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!