ताज़ा ख़बरें

इस चिंगारी को अंगार और अंगार को आग ना बनने दे:-गोपाल पाटीदार*

खास खबर

इस चिंगारी को अंगार और अंगार को आग ना बनने दे:-गोपाल पाटीदार*

*किसानो और विस्थापितों की ललकार*

*रैली में एन एच डी सी की मनमानी के खिलाफ लगे नारे*
*लगभग पचास गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन*

खण्डवा *राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ और इंदिरा सागर विस्थापित संघ के संयुक्त तत्वाधान में किसानों और विस्थापितो की विशाल महासभा अनाज मंडी में दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुई जो 3:00 बजे तक चली ।सभा समाप्ति के पश्चात उपस्थित जन समुदाय द्वारा एक विशाल वाहन रैली के रूप में स्थानीय जलेबी चौक बांबे बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। रैली में सबसे आगे एक ट्रैक्टर में खराब हो चुकी सोयाबीन की फसल रखी हुई थी। कलेक्टर कार्यालय में तिलोक पटेल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, रवि दत्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,और विस्थापित संघ के डॉक्टर डी एल बकोरिया ने ज्ञापन का वाचन किया ।उपस्थित जन समुदाय की उपस्थिति में दो ज्ञापन जो कि राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री , केंद्रीय कृषिमंत्री ,किसान आयोग, के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में अपर कलेक्टर के आर बड़ोंले को संगठन के तिलोक पटेल ,गोपाल पाटीदार,भगवान दास चौधरी, चंद्र कुमार सांड, गोपाल सिंह अवासीय, सुजान सिंह राठौड़ ,सुशीला राठौर, डॉक्टर डी एल बकोरिया दौलत पटेल आदि ने सौंपा। इसके बाद ग्राम सुरगांव जोशी के किसानों ने पीला मोदक बीमारी से ग्रसित सोयाबीन की फसल अपर कलेक्टर के आर बडोले को दिखाई और मुआवजा राशि की मांग की।इसके पूर्व पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में कोई 50 गांव के लोगों की उपस्थिति में विशाल जनसभा हुई। जिसमें इंदिरा सागर बांध से उत्पन्न समस्याओं जिसमें स्पेशल पैकेज दिए जाने की मांग, पुनर्वास स्थलों का एन एच डी सी की सी एस आर मद से विकास किए जाने की मांग, नया हरसूद में व्यावसायिक भूखंडों का मालिकाना हक दिए जाने की मांग ,एशिया का सबसे बड़ा पुनर्वास स्थल नया हरसूद में आवंटित भूखंडों पर शासकीय ऋण सुविधा प्रदान करने की मांग , नए हरसूद में आवासीय भूखंडों का समतलीकरण किए जाने की मांग , नए हरसूद में उद्योगों के स्थापना की मांग , एन एच डी सी की लापरवाही के कारण वर्षों से लंबित डूब पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्रता शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग डूब पीड़ित सुशीला राठौर ,डॉक्टर डी एल बकोरिया, चंद्र कुमार सांड सुजान सिंह राठौड़ आदि ने रखी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष तिलोक पटेल ने अपने उद्बोधन में किसानों के ऋण माफी की मांग तथा पीला मोदक बीमारी से ग्रसित सोयाबीन की फसल को 100% हानि मानकर धारा 6/4 के अंतर्गत राहत राशि दिए जाने की मांग पुरजोर तरीके से रखी। सभा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि दत्त सिंह ने किसानों की ऋण मुक्ति की मांग रखी ,प्रांत संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार ने कहा इंदिरा सागर बांध पीड़ितों के धैर्य की परीक्षा न ले इस चिंगारी को अंगार और अंगार से आग न बनने दे, सभा को बहादुर ठाकुर प्रदेश संगठन मंत्री, सतीश पटेल ,गोपाल सिंह अवासीय, दौलत पटेल जमुनिया ,भगवान चौधरी बड़गांव गुर्जर ,गोपाल सिंह संगवाडा , जितेन्द्र चौरे, अंबापाट ,भगवान पटेल आदि ने संबोधित किया।सभा के दौरान किसानों से ऋण मुक्ति के आवेदन लिए गए । राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि दत्त ने कहा हम करोड़ों आवेदन लेकर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को सौंपेंगे।सभा का संचालन गोपाल पाटीदार ने किया तथा आभार सतीश पटेल ने माना*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!