ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा, अमित जैन को जिलाबदर से मुक्त करने की मांग की

खास खबर

खण्डवा/अमित पिता राजेन्द्र जैन निवासी खण्डवा पर प्रशासन द्वारा बार -बार द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने को लेकर मुंदी के हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उल्लेख किया गया कि अमित पिता राजेन्द्र जैन निवासी खण्डवा पर प्रशासन द्वारा टारगेट बनाकर रासुका तो कभी जिला बदर जैसी कार्यवाही करता रहता है जिसको लेकर पूरे निमाड़ के हिन्दू युवाओं मे रोष व्याप्त है और आगे उल्लेखित है कि अमित पिता राजेन्द्र जैन पर जितने भी अपराधी प्रकरण बनाए गये है सभी मे वह दोषमुक्त भी है।इसी विषय को लेकर मुंदी के हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें शीघ्र जांच कर अमित पिता राजेन्द्र जैन निवासी खण्डवा को जिला बदर से मुक्त करने की मांग की।इस अवसर पर आदित्य राठौर,मोंटी ठाकुर,राजा वर्मा,कृष्ण सेन,आयुष जलोदिया,कृष्ण पाल राजपूत,राजेन्द्र राजपूत,निक्की,सागर राजपूत,विनोद गुर्जर,बंटी गुर्जर आदि जन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!