नई दिल्ली में मध्य प्रदेश को प्राप्त हुआ बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवार्ड।
प्रदेश की धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार, ,,सांसद श्री पाटिल,,
खंडवा।। मध्य प्रदेश को नई दिल्ली में इंडिया ट्रैवल अवार्डस 2025 समझ में समारोह में बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड का अवार्ड प्रदान किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की जनता तथा प्रदेश की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संपन्नता का सम्मान है। डॉ. मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश की धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 समारोह में ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका रेखांकित होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोक-परंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं। इस अवार्ड में हमारे खंडवा संसदीय क्षेत्र का भी योगदान हे जहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड’ अवॉर्ड न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोज़गार और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को मजबूती देगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।











