ताज़ा ख़बरें

मादक पदार्थ गाँजा का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

खास खबर

मादक पदार्थ गाँजा का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
खंडवा, 11 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में खंडवा में जिले में अवैध गतिविधि पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघवुंशी एवं एसडीओपी (मूंदी) श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना नर्मदानगर की पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गाँजा का परिवहन करते दो आरोपीगण को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण – थाना नर्मदानगर पर दिनाँक 11.09.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि पुनासा से सतवास तरफ दो व्यक्ति एक मोटर साईकिल से मादक पदार्थ गाँजा लेकर जा रहे है, सूचना पर थाना नर्मदानगर की टीम द्वारा फारेस्ट बैरियर अंधारवाडी ग्राम पामाखेडी में चैकिंग के दौरान आरोपीगण सुरेश पिता काशीराम भिलाला उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिरूल थाना भीकनगांव जिला खरगोन एवं रुमाल सिंग पिता गिलदार गार्वे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बलखड थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बडवानी के कब्जे से तीन प्लास्टिक की थैलियो में रखा कुल 5.984 कि.ग्रा. गाँजा कीमती 60,000/-रु एवं एक मोटर साईकिल क्रं MP 10 MX 7446 कीमती 50,000/-रु को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर अपराध क्रं 231/25 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का पंजीबद्ध होकर विवेचना मे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!