
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
चौमहला। गुरुवार को गंगधार मे अखिल भारतीय सोंधवाड़ी राजपूत समाज की बैठक गंगधार के हजारीबाग हनुमान मंदिर परिसर मे युवा प्रदेश अध्यक्ष डूंगर सिंह परमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें गंगधार ब्लॉक पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह सम्राट युवा ब्लॉक अध्यक्ष पिड़ावा व मुख्य अतिथि भेरू सिंह सेमली युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। बैठक में गंगधार ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें गंगधार युवा ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह सुनारी उपाध्यक्ष राहुल सिंह हिम्मतगढ़ नेपाल सिंह गंगधार कमल सिंह हसामदी ईश्वर सिंह सुनारी तथा महासचिव सुरेशसिंह सुनारी व धिरज सिंह परमार खेड़ा गंगधार, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह जेताखेड़ी, संगठन मंत्री अमर सिंह गुराडिया झाला मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह रोज़ाना, प्रवक्ता मेहरबान सिंह हसामदी, भारत सिंह खुरचनिया व श्रीपाल सिंह आक्या परमार को सचिव, सह सचिन महेंद्र सिंह रावतपूरा,सह संगठन मंत्री मनोज सिंह सेमली सरोद को नियुक्त किया गया बैठक मे चौमहला ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिह पडासली, रणजीत सिंह, भारत सिंह, ईश्वर सिंह, दिलीप सिंह, नरेंद्र सिंह, युवराज सिंह, धीरप सिंह, अर्जुन सिंह, प्रधान सिंह मौजूद रहे।


