ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कार्यकर्ता सहायिका की आपत्ति अब होगी ऑनलाइन दर्ज आपत्ति करना हुआ और भी

कार्यकर्ता/सहायिका नियुक्ति की आपत्ति अब होगी ऑनलाइन दर्ज, ’
आपत्ति करना हुआ और भी आसान, अभ्यर्थी न हों परेशान, मोबाइल से भी आपत्ति कर सकेंगे दर्ज
डिंडौरी : 01 सितंबर, 2025

वर्तमान में जिले के समस्त विकासखण्डों के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर पोर्टल पर प्रकाशन किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करना है, उन्हें प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर आपत्ति दर्ज करनी होगी।
आपत्ति दर्ज करने के लिए किसी भी एमपी ऑनलाइन केंद्र पर आवेदन किया जा सकता है। यदि किसी स्थान पर एमपी ऑनलाइन केंद्र उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क की समस्या के कारण आपत्ति दर्ज नहीं हो पा रही है, तो ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा समस्त परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को अधिकृत किया गया है, जहां संपर्क कर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को देखते हुए अभ्यर्थी स्वयं अपने मोबाइल फोन से भी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए निम्न लिंक उपलब्ध हैः
https://chayan.mponline.gov.in/Portal/services/WCDR/Objection/CallObjection.aspx

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!