ताज़ा ख़बरें

मैं पप्पू हूं मैं गप्पू हूं राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले की शव यात्रा निकाल कर महिला मोर्चा ने पुतला फूंका।

राहुल गांधी मुर्दाबाद जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाकर महिला मोर्चा ने आक्रोश जाहिर किया।

मैं पप्पू हूं मैं गप्पू हूं राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले की शव यात्रा निकाल कर महिला मोर्चा ने पुतला फूंका।

राहुल गांधी मुर्दाबाद जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाकर महिला मोर्चा ने आक्रोश जाहिर किया।

राहुल गांधी और जीतू पटवारी द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने पर महिला मोर्चा ने दिया धरना फुंका पुतला।

खंडवा ।। पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चे द्वारा कांग्रेस नेताओं के अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला मुख्यालय खंडवा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे पंधाना विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में केवल राम पंप चौराहे पर धरना देकर राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले का दहन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद जीतू पटवारी मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद शर्म करो शर्म करो राहुल जीतू शर्म करो के नारे के साथ राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले को लेकर पैदल कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे जहां पर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के गेट पर राहुल और जीतू पटवारी के पुतले पर चप्पल जूते बरसा कर पुतले का दहन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने कहा कि कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा का उपयोग कर महिलाओं का अपमान करते हैं यह अपमान हम सहन नहीं करेंगे कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्व. माताजी के लिए अपशब्दों को प्रयोग करने तथा मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में आक्रोश हैं दोनों कांग्रेसी नेता के विरोध में महिला मोर्चे ने आज धरना देकर पुतले का दहन किया है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े पद पर बैठकर महिलाओं को लेकर जो अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है उसका हम सब विरोध करते हैं दोनों नेताओं ने मातृ शक्ति का अपमान किया है उन्हें माफी मांगना चाहिए वैसे कांग्रेस को उनके द्वारा की गई टिप्पणी की सजा अवश्य मिलेगी। धरना कार्यक्रम को महिला मोर्चे की ममता बोरसे, चारुलता यादव ने भी संबोधित कर आक्रोश जाहिर किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को केवल राम पंप चौराहे पर धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के साथ ही पार्टी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पेट्रोल पंप से बॉम्बे बाजार होकर आक्रोश रैली कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन पहुंची जहां दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले का दहन किया गया। सुनील जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के निर्देशन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे एवं पंधाना विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली आक्रोश रैली में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ओंकारेश परिषद की अध्यक्ष मनीषा परिहार, भाजपा वरिष्ठ नेत्री ममता बोरसे, चारू मंगल यादव रोशनी बोलकर अध्यक्ष स्नेहा पाराशर प्रीति सोनी, श्रीमती पुष्पा कोगे,सुकन्या सिसोदिया, शोभा तोमर, रक्षा प्रजापति हर्षा ठाकुर, निशा अग्रवाल संध्या पांडे, मीना गिरी, अंजलि चौहान, किरण दागोडे, मंजू यादव, किरण तिवारी, सेवादास पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हरीश कोटवाले, सूरज पाल सिंह, धर्मेंद्र बजाज,प्रवक्ता सुनील जैन, गणेश गुरबाणी, आशीष चटकेले, सुधांशु जैन रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव, अनूप पटेल कपिल अनजने,मंगलेश तोमर भरत पटेल, ऋंगी उपाध्याय, धीरज शर्मा, सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!