ताज़ा ख़बरें

*थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

खास खबर

*थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से 255200₹ किये गये जप्त।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार साइबर सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध मे लोगो को जागरूक करते हुए साइबर अपराध मे आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर अपराध करने वाले आरोपी:-

(01) दीपक पिता बाबू कुशवाह उम्र 26 साल निवासी ग्राम उनियारा जिला टोंक राजस्थान
(02) विवेक पिता किशनलाल खिची उम्र 30 साल ग्राम उनियारा जिला टोंक राजस्थान

(03) आत्मरम पिता रामजी लाल मेहरा उम्र 28 साल निवासी ग्राम उनियारा जिला टोंक राजस्थान

को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 255200₹ नगदी जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*घटना विवरण*:- दिनांक 08.05.25 को फरियादी ने थाना कोतवाली मे रिपोर्ट किया कि बादशाह ब्रोकर नाम कि कम्पनी रूपये लेकर शैयर मार्केट मे इन्वेस्ट कर लाभ देने का बोलकर विश्वास मे लेकर मोबाइल से कुल 2163970₹ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा कर धोखाधड़ी कि कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 578/25 धारा 318(4) 319(2) BNS एवं 66 डी IT एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान लगातार तकनिकी सहायता से आरोपी कि तलाश कर आरोपी को ग्राम उनियारा जिला टोंक राजस्थान से गिरफ्तार कर कब्जे से 255200₹ जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*सराहनीय कार्य*:- थाना प्रभारी निरी. प्रवीण आर्य, निरी. हंसकुमार झींझोरे, पंकज सिंह सोलंकी, शिवम ओझा, रुपेश बामने एवं साइबर टीम कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!