ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा सृजन संवाद योजना के तहत थाना मोघट रोड मे कार्यक्रम किया आयोजित।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा सृजन संवाद योजना के तहत थाना मोघट रोड मे कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से मध्य प्रदेश मे सृजन संवाद योजना संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य विधार्थियो मे विधिक जागरूकता, उत्तर दायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के सम्बन्ध मे समझ विकसित करना तथा पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं संवाद को सुद्रढ़ करना है।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार खंडवा पुलिस द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर रायचंद नागड़ा हाई सेकेंडरी स्कूल में उपस्थित बालक बालिकाओं के बीच सृजन कार्यक्रम युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सृजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर उपस्थित रहे एवं जिले से दो शिक्षकों को टीओटी बनाया गया।

इसी क्रम मे आज दिनांक 06.08.26 सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत थाना मोघट रोड का उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया गया ! जिसमें थाना प्रभारी मोघट निरीक्षक श्री विकास खिची, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सुलोचना गेहलोत द्वारा थाने में उपस्थित वज्र वाहन, थाना मोबाइल, डायल 112, थाने में ऑनलाइन सीसीटीएनएस का उपयोग के महत्व, थाना प्रभारी वह स्टाफ की कार्यशैली, थाने के विवेचक कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, पासपोर्ट कक्ष, महिला ऊर्जा डेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!