
*पिपलोद थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
*अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपी के कब्जे से 54 लीटर शराब एवं मोटर साईकल कि गई जप्त।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधी मे संलिप्त आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना पिपलोद पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए आरोपी:-
(01) रितिक पिता शिवचरण कनाड़े जाती बलाई निवासी चंपा तलाब खंडवा,
(02) रवि पिता रमेश रायकवार जाती कहार निवासी सिवल लाइन टैगोर पार्क के पास खंडवा
के कब्जे से 06 पेटी सफ़ेद प्लेन के क्वार्टर कुल 300 पाव किमती 22,800₹ रुपए कि जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
*घटना विवरण*:- थाना पिपलोद पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करने कि सुचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार योजना बनाकर दबिश देकर आरोपी को पकड़ कर तलाशी लेने पर 06 कार्टून जिसमे कुल 300 पाव कुल 54 बल्क लीटर शराब मिली आरोपी द्वारा शराब परिवहन सम्बन्धी दस्तावेज पेश नहीं किये गये आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।














