
*चालिहा पर्व के दौरान 14 को रघुनाथपुरम से निकलेगा बहराणा साहब का चल समारोह*
खंडवा। सिंधी समाज द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में चालिहा साहब का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान चंद्र दिवस शुक्रवार (ठारू) 14 अगस्त को रघुनाथपुरम से बहराणा साहब का एक विशाल चल समारोह निकल जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह बहराणा साहब का विशाल चल समारोह रघुनाथपुरम कालोनी स्थित लक्ष्मण बिनवानी के निवास से शाम 6 बजे घट पूजन अर्चन एवं जल ज्योति की पूजा पश्चात प्रारंभ होकर प्राचीन झूलेलाल मंदिर होकर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः रघुनाथपुरम पर संपन्न होगा। श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा समाजजनों से चल समारोह में शामिल होकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील की गई है।






