ताज़ा ख़बरें

GPM वन विभाग का बड़ा अभियान, 3 एकड़ वनभूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

खोडरी परिक्षेत्र के बेलपत परिसर में कार्यवाही

मरवाही वनमंडल अंतर्गत वनभूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खोडरी वन परिक्षेत्र के बेलपत परिसर में वन विभाग ने अभियान चलाकर लगभग 3 एकड़ वनभूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूप मिश्रा एवं उदय तिवारी सहित वनरक्षक सत्यप्रकाश मार्को, देवेंद्र कश्यप, विकुन पैकरा, शिवा पटेल और वीरेंद्र साहू मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान वन प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

वन विभाग ने बताया कि वनभूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और वन संपदा की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!