
*पिपलोद थाना पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता।*
*चौरी गये चार पहिया मैजिक वाहन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए संपत्ति संबधित अपराध के आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना पिपलोद पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए चौरी गये एक टाटा कम्पनी के मैजिक वाहन किमती 55000₹ को जप्त कर आरोपी *ज्ञानेश्वर पिता शंकर उम्र 26 साल निवासी शैलू महाराष्ट्र* को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*घटना विवरण*:- फरियादी उमाशंकर पिता बद्रीप्रसाद कोरी निवासी ग्राम गुडीखेडा द्वारा थाना पिपलोद मे रिपोर्ट किया कि उसकी टाटा कंपनी का ACE मैजिक वाहन नंबर MP 09 T 6445 कोई अज्ञात व्यक्ति चौरी करके ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 282/ 26 धारा 303 (2) bns पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस द्वारा लगातार तकनिकी सहायता से तलाश कर चौरी गया वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से महाराष्ट्र मे 08 चौरी के अपराध पंजीबद्ध किये गये 06 अपराध मे फरार चल रहा था इसके अतिरिक्त थाना पिपलोद मे दो चौरी के कुल 10 अपराध पंजीबद्ध है।











