
शिव सैनिकों ने वाल्मीकि समाज का स्वागत किया
खंडवा। गोगा नवमी पर्व पर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने वाल्मीकि समाज का स्वागत किया।
वाल्मीकि समाज द्वारा रविवार को छड़ी निशान यात्रा निकाली गई जिसका शहर भर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। शिवसेना ने भी बांबे बाजार मे वाल्मीकि समाज की छड़ी निशान यात्रा का स्वागत किया। वाल्मीकि समाज के सम्मानजनों के साथ यात्रा में शामिल भगत जी को फूल माला एवं साफा पहना
कर, श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार, सचिन विक्की समरे, पूर्व सचिव पी के भानुप्रिया, शाखा प्रमुख करण लखोर, उप प्रमुख जय मेहता, नगर प्रमुख संजय रजाणी, बंटी उपाध्याय, विष्णु अग्रवाल, भारत भावसार, वासुदेव भावसार एवं अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।












